सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 जुलाई। हिंदू बोलकर शादी करने व धर्म परिवर्तन के दबाव का पीडि़ता ने आरोप लगाया है। आरोपी युवक के चंगुल से छूटकर पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पतिखोई पीडि़ता का आरोप है कि राजा अंसारी नाम का युवक हिन्दू बता कर पहले अपने प्यार में फंसाया. वहीं जब पीडि़ता युवक के झांसे में फंस गई तो युवक उससे शादी कर किराए के मकान में रहने लगा। शादी के कुछ दिनों बाद पीडि़ता को पता चला कि जिस राजा महंत नाम के हिन्दू युवक से उसने शादी की है,असल में युवक मुस्लिम है और उसका नाम राजा अंसारी है।
पीडि़ता ने जब युवक का विरोध किया तो युवक पीडि़ता पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि धर्म परिवर्तन न करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
इधर, आरोपी युवक के चंगुल से छूटकर पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
फिलहाल इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया है एवं आरोपी के विरुद्ध रेप सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।