सरगुजा

मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह
29-Jul-2023 2:49 PM
मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 29 जुलाई।
एस. एम. पी. एजुकेशनल एण्ड चेरिटेबल मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा संचालित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में अलंकरण समारोह किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. इति चतुर्वेदी सद्भाव समाज की निदेशक रही। मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छों से स्वागत कर सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्था की प्राचार्या श्वेता सिन्हा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनको कर्तव्य निर्वहन तथा शैक्षिक लगन के प्रति जागरुक किया तथा अपने-अपने पद की गरिमा को बनाएँ रखने के लिए प्रेरित किया।

कक्षा 12वीं के बालेश्वर राजवाड़े एवं मिताक्षी सिन्हा को स्कूल कैप्टन की उपाधि देते हुए स्कूल के उत्तरदायित्वों को सौंपा गया। उसके बाद सहायक स्कूल कैप्टन कक्षा-12वीं के निशांत यादव एवं सिद्धि मिश्रा तथा उप स्कूल कैप्टन में कक्षा 11वीं के विवेक भास्कर एवं सुभद्रा टेकाम को इनकी जिम्मेदारियों को सौंपा गया।

स्कूल हाउस कैप्टन मे भाभा हाउस के कक्षा-10वीं के भूपेश सिंह एवं जिज्ञासा राजवाड़े तथा उपकैप्टन से प्रीत पाण्डेय और पियूष जयसवाल रहे। कलाम हाउस के कक्षा 10वी के धनवीर पटेल एवं श्रेया तिवारी एवं कक्षा नवमी के शाक्ष्य कश्यप एवं माही मंडल रहे। 

रमन हाउस से करना 10वीं अनुराग राजवाड़े एवं दिया जायसवाल और उप कैप्टन सोमेंद्र पैकरा और राधिका जायसवाल रहे। बॉस हाउस के कक्षा 10वीं के अनुराग जायसवाल और तनु गुप्ता एवं उप कैप्टन कक्षा 9वीं के नवीन भोय एवं अल्पा जायसवाल रहे।

इसके पश्चात जूनियर विद्यार्थियों जिसमे अश्विक जायसवाल दिव्या कौशिक, प्रथम जायसवाल, सृष्टि चक्रधारी, चाहत तिवारी, अग्रिमा जायसवाल, कबीर यादव एवं मिष्टी जायसवाल आदि को हाउस कैप्टन की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को सौंपा गया। तत्पश्चात सभी चयनित विद्यार्थियों को शपथग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आग्रह किया। इस मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट