सरगुजा
भालू के हमले से वृद्ध गंभीर
28-Jul-2023 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 28 जुलाई। मवेशी चराने गए 70 वर्षीय वृद्ध भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया।
बोरो रेंज में मवेशी चराने गए वृद्ध दीना यादव निवासी डांड केसरा के ऊपर जंगली भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में यह भी एक संयोग है कि जंगल में जिस स्थान पर वृद्ध के ऊपर भालू ने हमला किया, ठीक उसी जगह पर एक वर्ष पूर्व जंगली हाथियों ने उसके पुत्र रामबली यादव को कुचल मार दिया था। उसी जगह पर आज प्रात: दीना यादव घायल हुआ। वृद्ध को नजदीकी अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे