सरगुजा

परवेज बने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव
28-Jul-2023 8:42 PM
परवेज बने अल्पसंख्यक विभाग  के प्रदेश महासचिव

अंबिकापुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा सरगुजा से परवेज आलम को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 

इस जिम्मेदारी को लेकर परवेज आलम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रभारी निजामुद्दीन राईन, एवं प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन एवं छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के तहत कंधे से कंधा मिलाकर अल्पसंख्यक विभाग को और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही है। वे इसके पूर्व भी युवक कांग्रेस, सेवा दल में भी काम कर चुके हैं।

इरफान सिद्दीकी को मिली अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सरगुजा से इरफान सिद्धकी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है उन्होंने मंत्री अमरजीत भगत व प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट