सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,28 जुलाई।सरस्वती शिशु मंदिर देवीगंज रोड उ. माध्यमिक विद्यालय का आज शिशु भारती व छात्र संघ के मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयराम मिश्र सदस्य छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर एवं प्राचार्य संत हरकेवाल विद्यापीठ व कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद्र अग्रवाल संस्था के अध्यक्ष ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल सिंह मेजर उपाध्यक्ष, व्यवस्थापक श्री बसंत कुमार गुप्ता ,सहव्यवस्थापक श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री राज रूप छापें मंच पर मौजूद थे।
प्राचार्य मीरा साहू ने कहा कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित व दायित्व बोध हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिशु ,बाल ,कन्या ,तरुण भारती के पदाधिकारियों को माननीय अतिथियों ने बैच लगाकर सम्मानित किया। पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
तरुण भारती अध्यक्ष मैया हरिलाल सिंह ,कन्या भारतीय अध्यक्ष बहन समीक्षा मिश्रा, बालभारती अध्यक्ष हरिओम पैकरा, शिशु भारती अध्यक्ष भैया शिवम पाठक के साथ उपाध्यक्ष प्रतिक करियाम सचिव प्रीतम सोनी ,सेनापति विभव सिंह अनुशासन प्रमुख सुदीप यादव, संस्कृतिक प्रमुख सिद्धार्थ यादव , अभिषेक दास वंदना प्रमुख ,मनीष कुशवाहा स्वच्छता, शिवम दास संगठन मंत्री मिश्रा चिकित्सा प्रमुख हिमांशु तिर्की तथा खोया पाया प्रमुखता के साथ सभी सहायक सदस्यों ने शपथ ली।
मुख्य अतिथि जयराम मिश्र जी ने अपने आशीर्वचन में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु प्रदत्त शिक्षा दीक्षा से ही छात्रों का लक्ष्य पद सुगमता से मंजिल तक पहुंचता है । उसकी वचन रश्मि से छात्रों की प्रतिभाएं जागृत होती हैं शिष्य का धर्म है कि वह गुरु का सम्मान करें। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संस्कार व चरित्र निर्माण के लिए जानी जाती है। आज यहां से निकले छात्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्य समाज व राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं। छात्रों को फल से लदे हुए वृक्ष की भांति विनम्र होना चाहिए। कार्यक्रम के बीच में बहनों का सामूहिक देशभक्ति नृत्य अतिथियों का मन मोह ले लिए साथ ही भैया मयंक चौबे शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम को सुभाष चंद्र अग्रवाल अनिल सिंह मेजर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सभी आचार्य परिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्या दिव्या भारती दीदी, आभार प्रदर्शन शिशु भारती प्रमुख अफसाना परवीन दीदी ने किया।