सरगुजा

शारदा महिला मंडल ने रामगढ़ में मनाया सावन उत्सव
26-Jul-2023 8:35 PM
शारदा महिला मंडल ने रामगढ़ में मनाया सावन उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर,26 जुलाई।
शारदा महिला मंडल ने रामगढ़ में हरी-भरी हरियाली के बीच माता सरस्वती का आर्शीवाद प्राप्तकर, एवं वंदना करके सावन उत्सव मनाया गया। 
 
महिला मंडल के दर्जनों महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सवाब उत्सव मनाया। इस दौरान कई प्रतियोगिता आयोजन किया गया।  गीत संगीत और नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मथुरा एवं शान्ति सिंह ने प्रथम प्राप्त किया। इस वर्ष 2023  की सावन सुंदरी शशि जायसवाल चुनी गईं। तत्पश्चात झूला झूलकर और मुँह मीठा कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी श्रीमति सविता गुप्ता, कल्पना मदौरिया, संजू साहू तथा अन्य सहयोगी सदस्य श्रीमती बिमला शर्मा, निर्मला शुक्ला, विभा सिंह, अंजना गुप्ता, प्रियंका सिंह, किरण बारी, ओमवती शाक्य, गीता सिंह, अंजु कश्यप इत्यादि महिलाओ का सराहनीय योगदान रहा।

उदयपुर मे पदस्थ पहली महिला थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर का शारदा महिला मंडल  के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  चर्चा के  दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे शराब, गांजा पर रोक लगाने एवं नाबालिग बच्चो द्वारा तेज बाइक चलाने पर रोक लगाने हेतु चर्चा किया गया। 


अन्य पोस्ट