सरगुजा
14 स्थाई वारंटी पकड़ाए
24-Jul-2023 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,24 जुलाई। सरगुजा पुलिस ने अभियान चलाकर 14 स्थाई वारंट तामिल किये गए।
सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल -02 के तहत वारंटियों की धर पकड़ की गई। दो दिनों में थाना कोतवाली से 5 स्थाई वारंट, 3 स्थाई वारंट थाना सीतापुर, थाना गांधीनगर से 2 स्थाई वारंट, 2 स्थाई वारंट लखनपुर, एक स्थाई वारंट कमलेश्वरपुर, एक स्थाई वारंट थाना उदयपुर सरगुजा जिले के समस्त थानों से कुल 14 स्थाई वारंट तामिल किया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 14 वारंट तामिल किये गए हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे