सरगुजा
50 लीटर महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
23-Jul-2023 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उदयपुर,23 जुलाई। पुलिस ने 50 लीटर हाथ भट्टी कच्चा महुआ शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उदयपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरमिटी निवासी देवनारायण गोड़ अपने घर में भारी मात्रा में कच्चा महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था। उसके घर से 10 लीटर क्षमता के 5 जरेकिन में लगभग 50 लीटर हाथ भट्टी कच्चा महुआ शराब बना हुआ शराब मिला। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे