सरगुजा
देखें VIDEO : गृहमंत्री अमित शाह किराए का मकान लेकर यहां रहना चाहते हैं-सिंहदेव
23-Jul-2023 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,23 जुलाई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि वो यही घर लेने वाले है, किराए का मकान लेकर यहां रहना चाहते हैं।
सिंहदेव ने कहा अमित शाह राजनीतिक दल के प्रमुख नेता माने जाते हैं, यही वजह है कि उनका दौरा स्वाभाविक हो सकता है और उनको यह भी पता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ है। इसी को लेकर वह बार-बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं और कोई भी राजनीतिक पार्टियां अपनी जमीन तलाशने के लिए कोशिशों का दौर जारी रहता है तो इसी कड़ी में अमित शाह का भी दौरा यही माना जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे