सरगुजा
बाइक अनियंत्रित, एक की मौत
23-Jul-2023 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 जुलाई। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बतौली क्षेत्र के ग्राम टेडगा निवासी जितेंद्र राम पैकरा (35) गत 13 जुलाई की शाम को मोटरसाइकिल से झेराडीह जा रहा था। बरगीडीह के पास अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जितेंद्र को गंभीर चोट आई थी। उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे