सरगुजा

ट्रक-टिप्पर में भिड़ंत, एक चालक की मौत
21-Jul-2023 8:13 PM
ट्रक-टिप्पर में भिड़ंत, एक चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 जुलाई।
अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर शंकर घाट के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक और गिट्टी लोड टिप्पर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर  के चालक की मौत हो गई, वहीं ट्रक के चालक को मामूली चोट आई है। ट्रक और टिप्पर के बीच फंसे शव को बाहर निकालने काफी मशक्कत की गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक रामानुजगंज की ओर से आ रही थी, वहीं गिट्टी लोड टिप्पर  विपरीत दिशा से जा रही थी। शंकर घाट के समीप दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से टिप्पर  का चालक काफी देर तक वाहन के अंदर ही फंसा रहा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

टिप्पर चालक के शव को बाहर निकालने काफी देर तक मशक्कत की गई,  वहीं दूसरी और ट्रक के चालक को मामूली चोट आई है। सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई थी।


अन्य पोस्ट