सरगुजा
करंट से युवक की मौत
20-Jul-2023 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर, 20 जुलाई। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगाडाही पारा में बुधवार को इतमबर दास (38 वर्ष) अपने खेत में कुआं से मोटर पंप के जरिए सिंचाई कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों को पता चलने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे