सरगुजा

अभियान ईगल -2, पुलिस ने 48 वारंटी पकड़े
17-Jul-2023 8:20 PM
अभियान ईगल -2, पुलिस  ने 48 वारंटी पकड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,17 जुलाई।
अभियान ईगल -02 के तहत लुकछिप कर रह रहे वारंटियों पर सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 44 स्थाई वारंट एवं 4 गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया है।

सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल 02 के तहत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आरोपियों की धरपकड़ की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शीघ्र धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। 

इसी क्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान ईगल -02 के तहत वारंटियों की धरपकड़ की गई, कल से लेकर आज तक की स्थिति में सरगुजा जिले के समस्त थानों से  44 स्थाई वारंट एवं 4 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 48 वारंट तामिल किये गए हैं।

वारंट तामिली मे सर्वधिक थाना कोतवाली द्वारा 14 स्थाई वारंट एवं 2 गिरफ़्तारी वारंट कुल 16 वारंट तामिल किये गए हैं, एवं थाना मणीपुर द्वारा 6 स्थाई वारंट एवं 2 गिरफ़्तारी वारंट कुल 8 वारंट तामिल किये गए हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट