सरगुजा

एंगल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
16-Jul-2023 7:42 PM
 एंगल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,16 जुलाई। लोहे का  एंगल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के कब्जे से 91 नग लोहे का एंगल किमती लगभग 40 हजार रुपए का बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी राजु कुमार खलखो निवासी पोड़ी खुर्द थाना दरिमा हालमुकाम वन परिक्षेत्र कॉलोनी कमलेश्वरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम ललैया में स्थित राजस्व भूमि में पौधारोपण सुरक्षा के लिए लगाए गए 91 लोहे का चैनलिंग पोल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। 

मुखबिर की सूचना पर संदेही जगदीश यादव (35 वर्ष) डाडकेसरा कमलेश्वरपुर की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा राजस्व भूमि से 91 नग लोहे का चैनलिंग पोल की चोरी कर अपने घर में रखना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर 91 नग लोहे का चैनलिंग पोल बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध  सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट