सरगुजा

वन भूमि पर कब्जा करने प्लांटेशन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई
13-Jul-2023 7:56 PM
वन भूमि पर कब्जा करने प्लांटेशन क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई

   जांच के बाद करेंगे कार्रवाई-रेंजर  

रामानुजगंज,13 जुलाई। धमनी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी 854 पिपरपान में वन भूमि पर कब्जा करने के लिए लंबे समय से प्लांटेशन क्षेत्र में पेड़ पौधों की अवैध कटाई किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। वहीं बुधवार को वन भूमि पर जुताई किए जाने का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर रेंजर राम नारायण राम वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे एवं जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।

पीपरपान के ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा कच्छ क्रमांक की 854 में लंबे समय से प्लांटेशन एरिया में पेड़ पौधों की कटाई वन भूमि में कब्जे के लिए की जा रही थी, वहीं बीते दिनों वन भूमि पर जुताई भी किया जाने लगा जिसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर राम नारायण राम के नेतृत्व में वन अमला मौके पर पहुंचे।रेंजर ने बताया कि वन भूमि में करीब 1 एकड़ में जुताई की गई थी। ग्रामीणों को जुताई करने से मना किया गया, वहीं जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 एकड़ वन भूमि पर अवैध कटाई वन भूमि पर कब्जा करने के लिए लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा ही किया जा रहा है,जिसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई वन विभाग को करने की जरूरत है ताकि वन भूमि पर अवैध कब्जा न हो सके एवं वनों की अंधाधुंध कटाई रुक सके।


अन्य पोस्ट