सरगुजा
ठेकेदारों ने जल संसाधन विभाग के सामने किया प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 जुलाई। सरगुजा और बलरामपुर जिले के ठेकेदारों ने जल संसाधन विभाग के संभागीय कार्यालय के सामने बैठकर बाहरी ठेकेदारों को काम दिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ठेकेदारों का आरोप है कि सरगुजा संभाग राज्य शासन द्वारा जल संसाधन विभाग में निविदा निकाली गई है। इसमें दूसरे राज्यों के ठेकेदारों को निविदा भरवा कर काम देने कवायद की जा रही है।
जिसको लेकर सरगुजा संभाग के बलरामपुर और सरगुजा जिले के ठेकेदार जल संसाधन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्होंने कहा है कि जिले के ही ठेकेदारों को काम करने का मौका दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो अधिकारियों की शिकायत स्टांप में ईओडब्ल्यू सहित आयकर विभाग को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
इधर जल संसाधन विभाग के संभागीय अधिकारी मुख्य अभियंता ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा पत्र दिया गया है, उस पत्र को राज्य शासन को भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई सरकार के द्वारा करने की बात कही है।