सरगुजा

महुआ शराब बेचते 2 गिरफ्तार
12-Jul-2023 8:47 PM
महुआ शराब बेचते 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 12 जुलाई।
अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हाथ भट्टी का बना 40 लीटर अवैध महुआ शराब किमती लगभग 8 हजार रु. बरामद किया गया है।

गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डेयरी फार्म रोड गांधीनगर निवासी उर्मिला यादव, सरजीत व्यापारी के साथ अपने घर के पास हाथ भट्टी का बना हुआ अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। संदेहियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।

संदेहियों ने अपना उर्मिला यादव (38 वर्ष) एवं सरजीत व्यापारी (30 वर्ष) चठिरमा हाल मुकाम सुभाषनगर का होना बताये। आरोपियों के घर के पास की तलाशी लेने पर हाथ भट्टी से बना अवैध महुआ शराब 4 अलग-अलग जरकिन में कुल 40 लीटर बरामद किया गया।

जब्त अवैध महुआ शराब के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों ने अवैध महुआ शराब को बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट