सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज जिला शाखा अम्बिकापुर की ओर से शायर-ए-शहर यादव विकास की अध्यक्षता में सियान सदन में बुजुर्गों के सम्मान में सरस कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के कवियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बीडीओ आरएन अवस्थी, विशिष्ट पूर्व एडीआईएस ब्रह्माशंकर सिंह और जमुनालाल श्रीवास्तव थे।
अतिथियों द्वारा मां वीणावादिनी की पूजा व लोकगायिका पूर्णिमा पटेल की मनोहरी सरस्वती-वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने सभी आगंतुक कवियों का सम्मान करते हुए अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा समाज के नये सदस्यों का परिचय भी कराया।
इस अवसर पर पेंशनर्स समाज के जयप्रकाश चौबे, त्रिलोचन यादव, रामखिलावन गुप्ता, एमडी सिंह, नरेन्द्र सिंह, एमएम मेहता, परहंस सिंह, रवीन्द्र तिवारी, नरेन्द्र सिंह, बलराम सिंह, डॉ. जीके अग्रवाल, शशिभूषण कुशवाहा, जीतेन्द्र सिंह, रविभूषण गुप्ता, अश्वनी श्रीवास्तव, आरएस कंवर आदि उपस्थित रहे।