सरगुजा
कार्यक्रम में मंत्री अमरजीत पहुंचे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 जुलाई। पीजी कॉलेज अंबिकापुर केऑडिटोरियम हॉल में सोनार उत्थान समाज के संभाग की गठन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुव सोनी, निर्मला सोनी, निखिल सोनी, सूर्यकांत, राम कुमार सोनी, चंद्रशेखर सोनी, प्रदेश महिला से शशि सोनी, शोभा सोनी, कुसुमलता सोनी प्रदेश के पदाधिकारी के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी परशुराम सोनी ने संभाग अध्यक्ष महिला सरिता सोनी, संभाग अध्यक्ष युवा रोशन सोनी, जशपुर जिला अध्यक्ष विजय सोनी, अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष रघु सोनी, लखनपुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सोनी, भटगांव ब्लॉक अध्यक्ष युवा राहुल सोनी इन सभी के लिए मनोनीत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी से चर्चा की।इस अनुशंसा को प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने मान्यता प्रदान करते हुए 3 वर्षों के लिए मनोनीत किया।
इस कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा कार्य किए ऐसे वृद्धों का सम्मान किया गया, 10वीं 12वीं में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए ऐसे बच्चों को सम्मान किया गया।
समाज के एमबीबीएस एवं बीडीएस डॉक्टर को जो सर्व समाज में अपनी सेवा दे रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मीडिया को सम्मान दिया गया। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर जो सम्मानित हुए हैं या पुरस्कृत हुए हैं ऐसे सम्मानीय समाज के लोगों को मोमेंटो गमछा साल एवं श्रीफल देकर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग से प्रमुख सलाहकार जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रविकांत सोनी, श्रवण कुमार सोनी, रामलाल सोनी, अरुण सोनी, रोशन सोनी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में परशुराम सोनी, सुरेश सोनी, शिवराम सोनी, अंबिका सोनी, रश्मि सोनी, लीना सोनी, संजू सोनी, जवाहर सोनी, रघु सोनी, अनमोल सोनी इनके साथ उनके कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।