सरगुजा
सीएम व डिप्टी सीएम मेडिकल कॉलेज भवन सहित इंडोर स्टेडियम का आज करेंगे लोकार्पण
07-Jul-2023 8:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर में बूथ चलो अभियान में भी होंगे शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 जुलाई। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को अपना खुद का भवन मिलने जा रहा है, जिसका लोकार्पण शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा किया जाएगा।
राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज को 30 एकड़ से अधिक भूमि पर 374 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज के लिए 125 सीट आरक्षित की गई है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके अलावा अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में बने करोड़ों रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे।
लोकार्पण के बाद सरगुजा जिले के लखनपुर में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान 1000 से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे