सरगुजा

पीएम की सभा में शामिल होने रवाना हुए बीजेपी कार्यकर्ता
06-Jul-2023 8:09 PM
पीएम की सभा में शामिल होने रवाना हुए बीजेपी कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 6 जुलाई।
शुक्रवार 7 जुलाई को रायपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आम सभा में शामिल होने अंबिकापुर नगर मंडल के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता आज बसों से रवाना हुए। 

भाजपा अंबिकापुर नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय से ‘जन जन की यही पुकार, अबकी बार भाजपा सरकार’ के नारों के साथ रवाना किया। इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, मंजूषा भगत, प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, रमेश जायसवाल, नीलम राजवाड़े, संजीव वर्मा, उमेश अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट