सरगुजा

2 दिन से लापता बच्चे की तालाब में मिली लाश
03-Jul-2023 8:01 PM
2 दिन से लापता बच्चे की तालाब में मिली लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सीतापुर, 3 जुलाई।
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूर में आज एक 11 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चा 2 दिनों से लापता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चलता निवासी मोहम्मद सगीर का 11 वर्षीय पुत्र फरहान खान उर्फ राजा 2 दिन पहले चलता कब्रिस्तान के पास से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन थी, परंतु उसका कुछ भी पता नहीं चला। आज ग्राम सूर के तालाब में बच्चे की लाश बरामद की गई है। बच्चे का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया है।


अन्य पोस्ट