सरगुजा
देवघर के लिए निकला कांवरियों का जत्था
03-Jul-2023 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 जुलाई। सावन महीने के आगमन को लेकर अंबिकापुर के कांवरिया बैजनाथ धाम जाना शुरू कर दिये है। सोमवार को नगर के बिलासपुर रोड से कांवरियों का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।
कांवरियों के जत्थे में जय शंकर साहू,संकल्प सिंह बबलू, राजू सिंह, उदय भान, रविंद्र राजवाड़े सहित अन्य शामिल हैं। सभी ने पहले मां महामाया मंदिर और फिर काली मंदिर के दर्शन किए उसके बाद सभी देवघर के लिए रवाना हो गए।
सावन के प्रथम सोमवार को सभी के द्वारा देवघर में भगवान भोले पर जल चढ़ाया जाएगा। ज्ञात हो कि शहर से हर साल यह जत्था देवघर के लिए रवाना होता है। लंबे समय से चल रही है परंपरा को अभी भी कायम रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे