सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,3 जुलाई। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व नगर अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने रविवार को जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैगा खुटिया पोतका पहुंच पंचायत वासियों से रूबरू होते हुए हालचाल जाना तथा केन्द्रीय भाजपा सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में तफ्शील से जानकारियां दी।
खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, तथा अन्य दूसरे महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। आगे उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास नीति के बारे में विश्लेषण करते हुए अपने विचार साझा किये। राजेश अग्रवाल ने ज़रूरतमंदों को चटाई वितरण किया।
इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ मंडल विस्तारक लक्ष्मी राजवाड़े, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, संजीव सेठ,लक्ष्मण साहू,तबरेज आलम,गीता राजवाड़े व तीनों पंचायतों के पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता शामिल रहे।