सरगुजा

अज्ञात लोगों ने दो दर्जन घरों के दरवाजे पर चिपका दिया धमकी भरा पत्र
02-Jul-2023 10:18 PM
अज्ञात लोगों ने दो दर्जन घरों के दरवाजे  पर चिपका दिया धमकी भरा पत्र

   मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की शिकायत   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 जलाई।
शहर के घुटरापारा में 22 से 23 घरों में अज्ञात लोगों द्वारा धमकी भरा पत्र  चिपकाने से भय का वातावरण निर्मित हो गया है,  इधर एक दिन पूर्व घरों के कुंडी भी लगा दिए गए थे।  इसकी शिकायत अंबिकापुर के कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई गई है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।

दरअसल, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटरापारा में बीते कुछ दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा 22 से 23 घरों के लोगों को परेशान किया जा रहा है, वहीं वार्डवासी रात भर डर के साए में जी रहे हैं। 

 वार्डवासियों ने बताया कि पिछले एक दिन पूर्व घरों के कुंडी बाहर से लगा दिया गया था, वहीं आज बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा घर के दरवाजा पर दो के सिक्के के साथ धमकी भरा पत्र चस्पा कर भय बनाने की कोशिश की जा रही है। 

पत्र में लिखा है कि ( हैलो मैं जेडए अब हमसे आप लोगों को कौन बचाएगा) ऐसे शब्दों का प्रयोग कर दरवाजे में पत्र चस्पा कर दिया गया है, जिसकी वजह से वार्डवासी काफी परेशान हंै। जब से लोग पर्चा देखे हैं क्षेत्र में डर का माहौल निर्मित हो गया है। आगे कोई अप्रिय घटना ना घटित हो, इसलिए मामला को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इश्तियाक बउवा खान के साथ कोतवाली थाना पहुंच सभी लोग ज्ञापन दिए है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश प्रसाद गुप्ता, आर्यन वर्मा , मोसाहेब अंसारी, समसेर, जकी इमाम, वाली मोहम्म, समशाद, मो नूर, सरफराज, जसीम, इस्लाम जमालुद्दीन, परवेज,जितेंद सोनी, मिनहाज अंसारी सभी लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट