सरगुजा

महुआ शराब की अवैध बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
01-Jul-2023 8:57 PM
महुआ शराब की अवैध बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,1 जुलाई।
महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी का बना 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक थाना मणिपुर को टाउन पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरीसाय निवासी तेन्दुपारा लक्ष्मीपुर का हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जाने हेतु तेन्दुपारा पुलिया के पास परिवहन करने हेतु साधन का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। उसने अपना नाम हरीसाय (40 वर्ष) तेन्दुपारा लक्ष्मीपुर का होना बताया, उसके कब्जे से एक झोला में रखा एक सफेद मटमैला प्लास्टिक जरकीन जिसमें भरा 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब किमती 1500 रुपये का बरामद होने पर आरोपी हरीसाय को उक्त शराब रखने एवं बिक्री हेतु लेकर जाने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार किया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने थाना मणिपुर में आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट