सरगुजा

प्रधान पाठक शिवनाथ कुजूर को दी विदाई
01-Jul-2023 8:55 PM
प्रधान पाठक शिवनाथ  कुजूर को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,1 जुलाई।
शासकीय प्राथमिक शाला भफौली में पदस्थ प्रधान पाठक शिवनाथ कुजूर की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने भावभीनी विदाई दी। 

शिक्षकों ने शाल-श्रीफल से सम्मानित कर उनके सेवानिवृत्त जीवन की बधाई दी।
शिक्षकों ने कहा कि श्री कुजूर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित, पूर्ण निष्ठावान, समय के पाबंद, मिलनसार, सरलता और सादगी के प्रतीक थे। संस्था प्रमुख होने के बाद भी उनके अंदर घमंड नहीं था। सदैव लोगों के सहयोग के लिए आगे रहने वाले कुजूर सर विद्यालय से सेवानिवृत होकर परिवार एवं समाज के लिए कार्य करेंगे।

श्री कुजूर सहायक शिक्षक के रूप में सेवा प्राथमिक शाला कुदर बसवार, उदयपुर से किया था। प्रधान पाठक  प्राशा भफौली से सेवा निवृत हुए। इस अवसर पर एन के गुप्ता, विश्वास तिवारी, राजेश रावत, सीमा तिर्की, चंदा गुप्ता, अनिमा तिर्की, रागनी जायसवाल, नीलू मिश्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट