सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 जून। दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे थाना मणिपुर एवं विशेष पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन दुपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रोशन गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर वार्ड न.46 मणिपुर ने थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जून को प्रार्थी के मकान के आँगन से प्रार्थी का दुपहिया वाहन हौंडा ड्रीम युगा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।
विशेष पुलिस टीम को मिशन हॉस्पिटल के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो पहिया वाहन बेचने की फिराक में घूमते फिरते पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष पुलिस टीम द्वारा संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम जावेद खान उफऱ् तुरवा (26 वर्ष) मस्जिदपारा बरगीडीह थाना लुंड्रा का होना बताया जो संदेही के कब्जे में रखे हौंडा ड्रीम युगा दुपहिया वाहन के बारे में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज होना नहीं बताया।
संदेही से कड़ाई से पूछताछ करने पर दुपहिया वाहन को प्रार्थी के मकान से चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा ऑक्सीजन पार्क से एक एच एफ डीलक्स एवं माता राजरानी हॉस्पिटल अम्बिकापुर के सामने से एक एच एफ डीलक्स वाहन चोरी कर अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के निशानदेही पर 3 दुपहिया वाहन बरामद किया गया है।
आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दुपहिया वाहन चोरी करने की घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।