सरगुजा

खेल ग्राउंड बना शराबियों का अड्डा
28-Jun-2023 8:07 PM
खेल ग्राउंड बना शराबियों का अड्डा

शराब पीकर बोतल फेंक रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 28 जून।
विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी के खेल ग्राउंड पर शराबी बोतल को खेल ग्राउंड में इधर-उधर फेंक देते हैं, जिससे खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों के द्वारा सहायता की मांग की जा रही है। 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कोसगा पुलिया के पास खेल ग्राउंड पर शराबियों का अड्डा रहता है। कई साल से शराब पीकर सीसी बोतल तोडक़र खेल ग्राउंड में फेंक देते हैं, साथ ही रात में आने-जाने वाले लोगों को भय बना रहता है। साथ ही अगल-बगल के जमीन में भी बोतल फेंक दिया जाता है, जिसके चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई। 

साथ ही इस खेल का ग्राउंड में राजीव गांधी युवा मितान सहित अन्य कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है। इसी ग्राउंड पर शराबियों ने सीसी बोतल तोडफ़ोड़ कर ग्राउंड को पूरी तरह से बर्बाद कर चुके हैं। छोटे छोटे बच्चे खेलने पहुंचते हैं, खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


अन्य पोस्ट