सरगुजा

अन्य युवकों से बात करने से था नाराज, कर दी हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
26-Jun-2023 8:03 PM
अन्य युवकों से बात करने से था नाराज,  कर दी हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

जिंदा बच जाने के डर से फिनायल भी पिला दिया था 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर/सीतापुर,26 जून।
सरगुजा पुलिस ने सीतापुर थाना क्षेत्र की एक महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। महिला की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने की थी। पुलिस ने बताया कि मृतका द्वारा अन्य युवकों से बात करने पर प्रेमी द्वारा नाराज होकर हत्या करना स्वीकार किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन एवं मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रमोद नागवंशी नवापारा मुड़ापारा सीतापुर ने 21 जून को थाना सीतापुर आकर सूचना दी कि गत 19 जून  की शाम 7 बजे उसकी पत्नी बिहानी नागवंशी घर से शौच करने के लिए बाहर की ओर निकली थी। जो देर रात तक घर वापस नहीं आई। बिहानी नागवंशी की खोजबीन की गई जो नहीं मिली।

21 जून को ही प्रमोद नागवंशी को  गाँव के पास बन रहे नये नहर के पास बिहानी की लाश मिलने की सूचना मिली। जिस पर नहर के पास जाकर देखने पर बिहानी का शव चेत अवस्था में पड़ा मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या करने की शंका जाहिर किया गया। प्रथम दृष्टया देखने पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें उसकी मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल से मृतका के मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें एक व्यक्ति से लगातार संपर्क होना पाया गया।  संदेह के आधार पर बाबूलाल उफऱ् प्रकाश बड़ा (35 वर्ष) मंगारी जूनापारा सीतापुर को पकडक़र पूछताछ किया गया। उसने बताया कि बिहानी से डेढ़ वर्ष पूर्व से जान पहचान था एवं बिहानी से प्रेम सम्बन्ध होने की जानकारी भी दी।  आरोपी बाबूलाल उफऱ् प्रकाश बड़ा एवं बिहानी शादी के बाद भी फ़ोन में बातचीत करते थे एवं मिलना-जुलना होते रहता था। इसी बीच में बिहानी द्वारा अन्य युवकों से बात करने की बात को लेकर आरोपी नाराज था।

 घटना दिनांक 19 जून को बिहानी आरोपी बाबूलाल उफऱ् प्रकाश बड़ा से मिलने नहर के पास पहुंची। यहां आरोपी ने बिहानी के अन्य युवकों से मोबाइल पर बात करने की बात को लेकर आवेश में आकर गली दबाकर हत्या कर दिया और जिंदा बच जाने के डर से अपने पास रखा फिनायल को भी बिहानी को पिला दिया। इसके बाद आरोपी नहर से छिपते हुए अपने दुपहिया से मौक़े से फरार हो गया।

 आरोपी द्वारा हत्या करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया भी बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट