सरगुजा

10वीं राष्ट्रीय टारगेट बॉल चैम्पियनशिप हरियाणा में
24-Jun-2023 8:19 PM
10वीं राष्ट्रीय टारगेट बॉल चैम्पियनशिप हरियाणा में

   सरगुजा की बालिकाएं करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 24 जून।
10वीं राष्ट्रीय टारगेट बॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता, रोहतक हरियाणा में 24 से 28 जून तक आयोजित है। सरगुजा जिला टारगेट बॉल संघ की टीम छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।  इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण कैम्प अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अम्बिकापूर सरगुजा में किया।

अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह बताया कि टारगेट बॉल खेल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प अम्बिकापुर में आयोजित था। इस कैम्प को नव प्रशिक्षित व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी  रिंकी सिंह के नेतृत्व में कैम्प का संचालन किया गया। 

इस टीम में सरगुजा जिला से सानिया कश्यप,  रागनी अगरिया, सुलेखा टोप्पो, संसिता एक्का,  स्नेहा जयसवाल,  श्रृष्टि चौबे,  सुमित्रा मरावी, सानिया खान, बुसरा परविन, बेमेतरा जिला से  जमुना सिंह।

इन खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने व बधाई देने के लिए शैलेन्द्र प्रताप सिंह (राज्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़) अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकी सिंह उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट