सरगुजा

एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, किया याद
24-Jun-2023 8:08 PM
एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर,24 जून।
अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष, सरगुज़ा राजपरिवार के मुखिया एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के पिता स्व एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्व एमएस सिंह देव के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। राज्य श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि स्व.एमएस सिंहदेव सिर्फ राजपरिवार ही नहीं,बल्कि पूरे सरगुजा के मुखिया थे। मध्यप्रदेश जमाने में मुख्य सचिव रहे स्व.सिंहदेव का अविभाजित छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किया गया प्रयास हमेशा याद किया जाएगा। उनके मन में समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता थी। मैंने अपने जीवन मे सरगुज़ा और सरगुज़ा वासियों की उतनी चिनॉ करते किसी को नहीं देखा।वे कहते थे,धरती हमारी मां है,मां की ममता पर सभी बेटों के हक है। आईएएस की नौकरी करते हुए उन्होंने गरीब भूमिहीनों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए योजना तैयार की जिसे सिंह देव योजना के नाम से जाना जाता है। 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. एमएस सिंहदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व में हमें प्रेरणा लेना चाहिए। सरगुज़ा और सरगुज़ा के लोगो से उनका जुड़ाव रहा। जहां भी रहे सरगुज़ा के विकास केलिए ही सोंचते रहे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा विकास को लेकर उनका दृष्टिकोण साफ था।उनके कार्यकाल में सरगुज़ा में सिंचाई की अनेक छोटी बड़ी योजनाएं आयी।मेयर डॉ अजय तिर्की ने कहा  स्व एमएस सिंह देव से जुड़ी संस्मरणों के माध्यम से उन्हें याद किया।

प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्व एमएस सिंहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों,कांग्रेसजनों और गणमान्य नागरिकों ने स्व.एमएस सिंह देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

राज परिवार की कुलदेवी और सरगुज़ा कि आराध्य मा महामाया मन्दिर में  भंडारे का आयोजन किया गया। स्व महाराजा एमएस सिंह देव के भतीजे विध्येश्वर शरण सिंह ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।दिन भर चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा,सैय्यद अखर हुसैन, सन्ध्या रवानी,प्रभात रंजन सिन्हा, जगन्नाथ कुशवाहा, आशीष वर्मा, मदन जायसवाल,सुधांशु गुप्ता, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया,उत्तम राजवाड़े, विकास केशरी, अमित सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू, हिमांशु जायसवाल, हरभजन सिंह, आलोक सिंह, प्रमोद चौधरी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट