सरगुजा

जल जमाव और अन्य आपदा से निपटने टास्क फोर्स गठित
24-Jun-2023 8:07 PM
जल जमाव और अन्य आपदा से निपटने टास्क फोर्स गठित

अम्बिकापुर, 24 जून। नगर निगम ने बारिश जल जमाव और अन्य आपदा से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन कियाहै। एक दिन पहले ही टास्क फोर्स बनाने का निर्णय सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया था। 

महापौर डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि टास्क फोर्स में लोक निर्माण विभाग,विद्युत विभाग और उद्यान विभाग का अमला आवश्यक उपकरणों के साथ 24 घण्टे तैनात रहेगा।जल भराव, पेड़ गिरने और अन्य आपदा की सूचना मिलते ही यह दल मौके पर पहुंचेगा। किसी भी आपदा की स्थिति में नगर निगम के हेल्पलाइन नम्बर  9644948151 में सूचना दी जा सकती है। नगरनिगम आयुक्त और विभाग प्रमुख स्वयं प्राप्त सूचनाओं और उसके निराकरण की सतत मॉनीटिरिंग करेंगे।


अन्य पोस्ट