सरगुजा
रैली निकालकर नशामुक्ति का संदेश
22-Jun-2023 7:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,21 जून। कैडेट्स ने रैली निकालकर शहरवासियों को नशामुक्ति का संदेश दिया।
एनसीसी रायपुर ग्रुप एवं 28 सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़ के मार्गदर्शन में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला के संरक्षण में और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार के निर्देशन में गुरुवार को महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एसडी और एसडबल्यू कैडेट्स ने रैली निकालकर शहरवासियों को नशामुक्ति से संबंधित संदेश का प्रसारण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे