सरगुजा

राष्ट्रीय सेमिनार में ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ी प्रियंका पैकरा हुर्इं शामिल
20-Jun-2023 8:11 PM
राष्ट्रीय सेमिनार में ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ी प्रियंका पैकरा  हुर्इं शामिल

अंबिकापुर, 20 जून। सरगुजा जिला की अंतरराष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल खिलाड़ी  प्रियंका पैकरा छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार श्रीनगर, जम्मू- कश्मीर सम्मिलित हुर्इं, जहाँ राष्ट्रीय स्तर पर ड्रॉप रोबॉल कोचिंग व रेफऱी सेमिनार आयोजित था। यह सेमिनार का आयोजन भारतीय ड्रॉप रोबॉल संघ के व जम्मू-कश्मीर ड्राप रोबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह बताया कि सेमिनार में सरगुजा जिला से पहली बार प्रियंका पैकरा सम्मलित हुई, इस सेमिनार में प्रियंका पैकरा को आर्थिक मदद ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन ऑफ सरगुजा के अध्यक्ष इंजीनियर शोमनाथ सिंह के द्वारा किया गया। साथ ही यह बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका पैकरा अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। 

ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन ऑफ सरगुजा के सचिव रजत सिंह ने इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और प्रियंका पैकरा का इस सेमिनार में सम्मलित होकर आने पर सरगुजा जिला में इस खेल की बारिकियों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट