सरगुजा

पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर विवाहिता से रेप, आरोपी जेल दाखिल
20-Jun-2023 8:09 PM
पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर विवाहिता से रेप, आरोपी जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर, 20 जून।
एक युवक विवाहिता महिला को पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा, और जब महिला ने युवक के सामने पत्नी बनाकर रखने  की पेशकश की तो युवक साफ मुकर गया। महिला की शिकायत पर युवक को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रेम कहानी की शुरुआत दो साल पहले हुई थी।

दरअसल मामला थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत का है, जहां युवक हिन्द राजवाड़े (22) अपने गांव के ही एक विवाहिता महिला को पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर दो सालों से लगातार दैहिक शोषण करता रहा। महिला शादीशुदा दो बच्चों की मां भी है।

चंद दिनों पहले महिला का पति घर से बाहर कहीं गया हुआ था, मौके पाकर आरोपी युवक फोन करके महिला के सूने घर में पहुंच महिला से रेप किया। 

युवक द्वारा  किये वादे के मुताबिक विवाहिता महिला युवक से पत्नी बनाकर रखने बोली तो युवक साफ़ मुकर गया। इस बात से आहत विवाहित महिला ने 18 जून को थाना उपस्थित आकर युवक हिन्द राजवाड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

महिला के रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस मामले की विवेचना करते हुए तथ्य सही पाये जाने पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ।


अन्य पोस्ट