सरगुजा

पुलिस ने की विभिन्न कॉलोनियों एवं हॉस्टलों में सघन चेकिंग
20-Jun-2023 8:06 PM
पुलिस ने की विभिन्न कॉलोनियों  एवं हॉस्टलों में सघन चेकिंग

अभियान चलाकर किया किरायदारों का भौतिक सत्यापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,20 जून।
सरगुजा पुलिस ने नगर के विभिन्न कॉलोनियों एवं हॉस्टलों की सघन चेकिंग की। अभियान चलाकर किरायेदारों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। 

थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा प्रेमा कॉलोनी, सुभाषनगर सहित थाना अंतर्गत विभिन्न हॉस्टलों को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में अभियान चलाकर किरायदारों की चेकिंग करने एवं संदिग्धो पर कड़ी कार्रवाई करने दिशा निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिकों एवं हॉस्टल संचालकों को किसी किरायदार के संदिग्ध आचरण पर सरगुजा पुलिस को तत्काल सूचित करने हेतु समझाईश दी गई।

 चेकिंग अभियान के दौरान किराए में निवासरत किरायेदारों को पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए,  पुलिस टीम द्वारा किरायेदारों से प्राप्त पहचान पत्र का भौतिक सत्यापन कर मकान मालिकों को किरायेदारों से संबंधित जानकारियों को थाने में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, साथ ही जिन किरायेदारों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए थे उन्हें थाने में मुसाफिरी दर्ज कराने एवं तय समय के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए।

 इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न हॉस्टलो की चेकिंग कर हॉस्टल मे निवासरत युवक/युवतियों की जानकारी भी प्राप्त की गई, साथ ही मकान मालिकों एवं हॉस्टल संचालको को किसी किरायदार के संदिग्ध आचरण पर उनकी जानकारी सरगुजा पुलिस /सम्बंधित थाने को देने की समझाईश दी गई। 

 कार्रवाई में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, उपनिरीक्षक आर.पी.साहू, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार,महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक उमा शंकर साहू, अजय मिश्रा, बलबीर मिंज, आर. एन लकड़ा, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


अन्य पोस्ट