सरगुजा

फर्नीचर फैक्ट्री में चोरी, 2 गिरफ्तार
20-Jun-2023 8:03 PM
फर्नीचर फैक्ट्री में चोरी, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,20 जून।
फर्नीचर फैक्ट्री से फेंसिंग वायर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 5 बंडल फेंसिंग वायर बरामद किया गया है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि देवीगंज रोड निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जून को वह अपने फर्नीचर फैक्ट्री के गोदाम मे सो रहा था, उसी दौरान प्रार्थी भोर मे उठकर बाहर निकलकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री की दीवाल पर चढक़र फेंसिंग तार फंेकता हुआ दिखाई दिया।  प्रार्थी द्वारा बाहर जाकर देखने पर आरोपी फेंसिंग तार को ऑटो मे लोड कर भागने लगे जो पकडक़र देखने पर प्रार्थी के फैक्ट्री के पीछे रहने वाला मनीष केरकेट्टा और उसका साथी राधेश्याम भगत का होना पाया गया, मामले मे मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर सादर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम मनीष केरकेट्टा उम्र 19 वर्ष निवासी बिशुनपुर गढ़हापारा गांधीनगर एवं राधेश्याम भगत  उम्र 29 वर्ष निवासी निलकुठपुर कुसमी जिला बलरामपुर हाल मुकाम पटपरिया गांधीनगर का होना बताया।

 आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर फर्नीचर फैक्ट्री में रखा 5 बंडल फेंसिंग वायर चोरी करना स्वीकार किया गया। 

आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया 5 बंडल फेंसिंग वायर किमती लगभग 3200/- रुपये का बरामद किया गया हैं, मामले मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।


अन्य पोस्ट