सरगुजा
सिकलसेल मरीजों के लिए भी होगा कार्ड जारी-सिंहदेव
19-Jun-2023 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,19 जून। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सिकल सेल के 30 से 40 हजार मौजूदा समय में मरीज पाए गए हैं।
विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे,जहां विश्व सिकलसेल दिवस मनाया गया। इस दौरान सिकल सेल के 2 दर्जन से अधिक मरीज पाए गए।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि शादी से पहले नवविवाहित जोड़ों को सिकल सेल की बीमारियों की जांच करा लेना चाहिए,जिससे कि होने वाले बच्चे के लिए समय रहते बेहतर इलाज करवाया जा सके, जिससे कि बच्चों में सिकल सेल की बीमारी उत्पन्न ना हो सके।
आगे कहा कि सरगुजा जिले में 4000 से अधिक सिकलसेल के मरीज मौजूदा समय में है। आने वाले दिनों में सिकलसेल मरीजों के लिए कार्ड भी जारी किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे