सरगुजा
2 पहले ही पकड़े जा चुके हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,19 जून। क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं में बदलाव के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दिल्ली से पकडऩे में सफलता मिली। सरगुजा पुलिस ने दिल्ली से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 6 मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड जब्त किया गया। इस मामले के 2 पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अमित कुमार जायसवाल अम्बिकापुर ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 30 मार्च को प्रार्थी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं को निरस्त कराने की बात बोलकर झांसे में लेकर ओटीपी भेजकर प्रार्थी से 84208/-रुपये की ठगी कर ली गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।
आरोपियों के संबंध में साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली भेजी गई थी। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया।
आरोपियों द्वारा अपना नाम नीति बडेरा उम्र 24 साल निवासी पश्चिम दिल्ली, पूजा उम्र 24 साल निवासी पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी से ठगी गई राशि को अपने खाते में स्थानांतरित कर आहरण कर उपयोग करना स्वीकार किया गया। आरोपियों को पूर्व में सरगुजा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अम्बिकापुर भेजा गया है।
उक्त मामले में अन्य शामिल आरोपियों का पता तलाश संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिल्ली में रहकर किया जा रहा था। संयुक्त पुलिस के सतत प्रयास से मामले के अन्य आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम चितन पासी निवासी पूर्वी दिल्ली, पारस ठाकुर उम्र 27 साल निवासी दिल्ली, राहत चौधरी उम्र 32 साल निवासी पूर्वी दिल्ली थाना मधुविहार नई दिल्ली, मो. ईमरान उम्र 27 साल निवासी दिल्ली का होना बताये।
आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रार्थी को झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर 84 हजार 208 रुपये की ठगी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 3 एटीएम कार्ड बरामद किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर कडकडदुमा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों की ज्यूडिशियल रिमांड स्वीकार करते हुए आरोपियों को मंडोली जेल दिल्ली में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।