सरगुजा
युवक की मिली लाश
19-Jun-2023 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,19 जून। अंबिकापुर के गंगापुर मोहल्ला के तुलसी चौक के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
मोहल्ले वालों के द्वारा सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की टीम व गांधीनगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान करने में जुटी, वहीं युवक की मौत आखिर कैसे हुई इसकी पता की जा रही है।
राहगीरों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त भोलू निवासी मठपारा के रूप में किया गया है। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे