सरगुजा
ब्लैकमेल करने वाले युवक पर जुर्म दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 जून। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की निजी तस्वीर एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार की मांग का मामला सामने आया है। पुलिस ने रायपुर के युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दरिमा क्षेत्र की एक युवती रायपुर में पढ़ाई करने के दौरान एक युवक के संपर्क में आई थी। वहीं युवक के द्वारा युवती के साथ बिताए कुछ पलों के प्राइवेट फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार की मांग की गई थी।
पीडि़ता की मां की शिकायत पर दरिमा पुलिस के द्वारा रायपुर के रहने वाले युवक नदीम सुनानी पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी तलाशी की जा रही है, वहीं युवती की मां ने मोबाइल फोन पर भेजे हुए तस्वीरों को भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
दरिमा पुलिस के द्वारा उगाही व आईटी एक्ट के तहत युवक पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया।