सरगुजा

50 युवाओं ने भाजपा में किया प्रवेश
18-Jun-2023 9:07 PM
50 युवाओं ने भाजपा  में किया प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर,18 जून।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्र शासन 9 साल बेमिसाल  की नीति सुशासन से प्रभावित होकर 50 युवाओं ने भाजपा में  प्रवेश किया।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्र कि मोदी सरकार 9 साल बेमिसाल के जनसंपर्क कार्यक्रम में  उदयपुर मंडल के 50 युवाओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री गोपाल सिंहा के नेतृत्व में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे  की उपस्थिति में एवं अंबिकापुर विधानसभा के विस्तारक संतोष द्विवेदी के मौजूदगी में भाजपा का सदस्यता ग्रहण किये और अंबिकापुर विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिए। 

कार्यक्रम के दौरान गोपाल सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र शासन की चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक प्रचार प्रसार करते हुए सबका साथ सबका विकास शासन की महत्वकांक्षी योजनाएं प्रधानमंत्री आवास ,किसान सम्मान निधि ,उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड ,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय आदि के बारे में जानकारी देना है। 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट