सरगुजा
तन्मय ने नीट परीक्षा में पाई सफलता
16-Jun-2023 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 16 जून। तन्मय ओम गुप्ता ने नीट परीक्षा 2023 में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सीतापुर का नाम रोशन किया है। इनके द्वारा द्वितीय प्रयास में 720 में 652 अंक घर पर ही पढ़ाई कर अर्जित किया गया है। तन्मय के पिता प्रदीप कुमार गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हंै।
अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत अपने शिक्षकों व बड़ी दीदी पारूल गुप्ता के मार्गदर्शन को देते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे