सरगुजा

लिब्रा जलप्रपात को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर किया बंद
15-Jun-2023 8:54 PM
लिब्रा जलप्रपात को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर किया बंद

अंबिकापुर,15 जून। शहर के नजदीक  दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम लिब्रा जलप्रपात में बीते दिनों हुए विवाद और 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत के बाद पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए वाटर फॉल में जाने पर रोक लगा दी है। पुलिस ने बैरिकेट लगाकर वाटर फॉल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया।

अंबिकापुर  शहर  के नजदीक जलप्रपात होने की वजह से शहर के युवक-युवती बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे थे , गर्मी के दिनों में इंज्वाय करते थे, इन सब के बीच  असामाजिक तत्व भी जलप्रपात पहुंचकर हुड़दंग मचाते थे , असामाजिक तत्व के हुड़दंग को देखते हुए अनहोनी की आशंका से  लिब्रा गांव के ग्रामीणों  ने दरिमा थाने में  शिकायत  की थी, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन बीते दिनों हुए विवाद और युवती की मौत के पद पुलिस जागी और दुबारा ऐसी हादसे की पुनरावृति को रोकने  दरिमा पुलिस ने जलप्रपात जाने वाले रास्ते पर बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया है।


अन्य पोस्ट