सरगुजा

नागरिक सेवा समिति ने आईजी का किया सम्मान
15-Jun-2023 8:50 PM
नागरिक सेवा समिति ने आईजी का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,15 जून।
चोरी, हत्या, लूट जैसे मामले में त्वरित कार्रवाई एवं उसका पटाक्षेप करने पर नागरिक सेवा समिति ने सरगुजा रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। 

नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस की टीम अच्छा कार्य कर रही है।

राजीव अग्रवाल ने कहा कि अभी हाल में ही पर्पल आर्चिड में हुई चोरी एवं हत्या व लूट के कई मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को धर दबोचा,जिससे आरोपियों में खौफ है।सरगुजा पुलिस द्वारा अभी हाल में ही यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने कुछ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए,जिसके कारण शहर में अब ट्रैफिक की समस्या कम देखने को मिल रही है।

सरगुजा आईजी के सम्मान करने के दौरान महापौर डॉ अजय तिर्की,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह तोमर, नुरुल अमीन सिद्दीकी,नीरज पांडे,राधे गोयल सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट