सरगुजा

लिब्रा जलप्रपात में डूबने से युवती की मौत
14-Jun-2023 8:47 PM
लिब्रा जलप्रपात में डूबने से युवती की मौत

अंबिकापुर,14 जून। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिब्रा जलप्रपात में 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। युवती अंबिकापुर नगर के नमनाकला की बताई जा रही है, उसका नाम अंजली है। वह अपने परिवार वालों के साथ गई थी, अचानक नहाते समय यह हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

ज्ञात हो कि इन दिनों सरगुजा जिले के लिब्रा वाटरफॉल में बढ़ते गर्मी को देखते हुए शहर के युवक व युवतियां आ रही हैं, वहीं किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं होने की वजह से मारपीट सहित अन्य घटना सामने आ रही हैं। वहीं आज शहर के नमनाकला से एक परिवार वाटरफॉल में नहाने गया था, जहां 18 वर्षीय युवती नहाने के दौरान डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवती का शव बाहर निकाला गय,. जिसे परिजनों  की मदद से आनन-फानन में अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट