सरगुजा

अंडर 23 क्रिकेट का ट्रायल 13 जून को
11-Jun-2023 8:39 PM
अंडर 23 क्रिकेट का ट्रायल 13 जून को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 11 जून।
बीसीसीआई के निर्देश और सीएससीएस के आदेश पर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर 23 क्रिकेट का ट्रायल डोला ग्राउंड मेन रोड मनेन्द्रगढ़ में 13 जून की सुबह साढ़े 6 बजे से किया जाएगा।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव आशीष अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए संघ द्वारा वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पीटीई विनोद जायसवाल  एवं अमित चावड़ा को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को सुबह 6 बजे ग्राउंड पहुंचने के लिए कहा गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रैना ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाडिय़ों से शामिल होने की अपील की है। 

यह है नियमावली
सीएससीएस के द्वारा जारी नियमावली के अनुसार  ट्रायल के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2000 से 31 अगस्त 2004 के बीच रखी गई है, अर्थात 1 सितंबर 2000 के पूर्व जन्म लेने वाले और 31 अगस्त 2004 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। ट्रायल में खिलाडिय़ों को सफेद डे्रेस में आना होगा। ट्रायल लाल ड्यूज बॉल से कराया जाएगा।  ट्रायल के पूर्व ही सभी खिलाडिय़ों का पंजीयन होना अनिवार्य है। पंजीयन के समय पासपोर्ट साईज की फोटो एवं जन्म, शिक्षा आदि प्रमाण पत्र ओरिजनल लेकर आना होगा। वहीं डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र बीसीसीआई के द्वारा अनिवार्य किया गया है।


अन्य पोस्ट