सरगुजा
बेघर को मिला घर
09-Jun-2023 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 9 जून। लखनपुर में मानसिक रूप से कमजोर युवक को घरौंदा अनाथ मानसिक दिव्यांग केंद्र अम्बिकापुर में आश्रय प्रदान किया गया।
लखनपुर में कई दिनों से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ( 25 वर्ष) सडक़ पर घूम रहा था और कई लोगों को परेशान भी कर रहा था। सूचना पर सौरभ अग्रवाल,दिनेश साहू, एएसआई अरुण गुप्ता,विनेश खालको,सुरेंद्र साहू,आरक्षक देवेंद्र सिंह,कांस्टेबल रंजीत मिंज, नगर पंचायत से आलम राम एवं सोनू कुमार के सहयोग से सफलतापूर्वक उसको एक नया घर में आश्रय दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे