सरगुजा

किसानों को खाद के साथ रासायनिक लिक्विड खरीदने को बाध्य न करें सरकार- किसान मोर्चा
09-Jun-2023 8:02 PM
किसानों को खाद के साथ रासायनिक लिक्विड खरीदने को बाध्य न करें सरकार- किसान मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 जून।
भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने छत्तीसगढ़ सरकार व प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर किसानों को खाद के साथ रासायनिक लिक्विड सहकारी समितियों से खरीदने को बाध्य न करने की मांग की है। 

आज कलेक्टर सरगुजा को लिखे ज्ञापन में उन्होंने यह मांग करते हुए बताया कि बारिश से पूर्व खेती की तैयारी में लगे किसानों को सहकारी समितियों में दो बोरी यूरिया इफको खाद पर एक लीटर एनपीके रासायनिक लिक्विड लेने को बाध्य किया जा रहा है, जिससे किसान काफी परेशान हैं।  10 बोरी खाद लेने पर किसानों को सीधे-सीधे 5 लीटर रासायनिक लिक्विड का 1750 रुपये बेवजह भुगतान करना पड़ रहा है। 

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शंकर उपाध्याय ने बताया कि एक तरफ तो भूपेश सरकार किसानों की हितैषी बनने का दिखावा करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को रासायनिक लिक्विड दबाव पूर्वक खरीदने को बाध्य कर रही है। ये किसानों के साथ अन्याय है। भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित में सरकार व प्रशासन से इसे बंद कराने की मांग करती है।

ज्ञापन सौंपने वालों में बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जितेस्वर पाठक, संतोष जायसवाल, बसंत पैकरा, कत्थू राम, सोमर साय, सत्य जीत, दिल राखन, रामचंद्र गिरी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट